प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, देश के 6 मुख्यमंत्रियों के सहयोग से चल रही जन सुराज यात्रा

पटना. जाने-माने राजनीति रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक नया दावा किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज यात्रा देश के 6 मुख्यमंत्रियों के सहयोग से चल रही है. वहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में क्राउड फंडिंग का सबसे बड़ा मंच तैयार होगा. दरअसल प्रशांत किशोर की यात्रा में हो रहे खर्च को लेकर लगातार उनके विरोधी सवाल खड़े कर रहे हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी यात्रा में जो इतने पैसे खर्च हो रहे हैं वो पैसा कहां से आ रहा है?

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज यात्रा देश के 6 मुख्यमंत्रियों के सहयोग से चल रही है. अब ऐसे में खुद प्रशांत किशोर ने ही उनके इस अभियान में खर्च होने पैसे को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उनके यात्रा में वही मुख्यमंत्री उनकी मदद कर रहे हैं जिनकी कभी उन्होंने चुनाव में मदद की थी. प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पैसा सरस्वती से आ रहा है. पिछले 10 सालों में उन्होंने जिन नेताओं और दलों के लिए काम किया है. उनसे एक रुपया भी नहीं लिया था, उनमें से 6 अभी मुख्यमंत्री हैं. वे लोग ही जन सुराज अभियान के लिए शुरुआती मदद कर रहे हैं.

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि वह जल्द ही क्राउड फंडिंग का एक बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे. बिहार के लोग अपनी ओर से छोटा योगदान देकर भी इस पूरे प्रक्रिया में अपना योगदान दे पाएंगे. बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ है. अगर दो करोड़ लोग भी ₹100 देंगे तो 200 करोड़ रुपए हो जाएगा और जनता के पैसों से ही जन सुराज का अभियान आगे चलेगा. दरअसल प्रशांत किशोर चंपारण से जन सुराज यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं और पूरे बिहार में यात्रा कर एक अलग माहौल बनाने की तैयारी कर रहे हैं और इसी कड़ी में वो इस वक़्त चंपारण की यात्रा पर हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading