रेलवे जंक्शन अब सारे काम होंगे पेपरलेस, सर्वर में होगी सारी सूचनाएं, यात्रियों कों मिलेगी कौन-कौन सुविधाएं,जानें…

मुजफ्फरपुर : अब मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक नवंबर से सारे काम पेपरलेस हो जाएंगे। सर्वर में सारी सूचनाएं होगी। रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल सहित सभी 17 जोन से जानकारी मिलने के बाद यह बात सार्वजनिक की है।

अब स्टेशन पर किसी चार्ट बाक्स की जरूरत नहीं है। फाइल फोटोपूर्व मध्य रेल से चलने और गुजरने वाली सभी ट्रेनों में हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस(एचएचटी) नहीं होने से टीटीई को ट्रेनों में टिकट जांच करने में परेशानी होगी। पूर्व मध्य रेल से 80 मेल-एक्सप्रेस गाड़ियां खुलती हैं, लेकिन गुजरने वाली ट्रेनें 500 से अधिक है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कोविड आने के बाद दो साल पहले ही पूर्व मध्य रेल पूरी तरह पेपरलेस हो गया। कहीं से आफलाइन डाक आने पर स्कैन कर भेजा जाता है।

पत्र व्यवहार पूरी तरह से बंद हो चुका है। पार्सल से लेकर सभी विभागों में ई-कामर्स सेवाएं शुरू हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में बर्थ की बुकिंग से लेकर सारे स्टेटस इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।

यात्रियों को मैसेज से जानकारी मिल जाती है। ऐसे में अब स्टेशन पर किसी चार्ट बाक्स की जरूरत नहीं है। एचएचटी डिवाइस को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

टीटीई की ड्यूटी बीच में चेंज होने पर आने वाले टीटीई के एचएचटी डिवाइस पर स्वत: जानकारी आ जाएगी। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर रेलमंडल से खुलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस और पवन एक्सप्रेस में टीटीई एचएचटी से कार्य कर रहे हैं।

सीपीआरओ ने कहा कि सर्वर अपडेट होने के साथ वह व्यवस्था भी बंद हो जाएगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्मों सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर बेकार पड़े चार्ट बाक्स को भी जल्द हटाया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया में बड़ा डिस्प्ले लगाया जाएगा। उससे यात्रियों को डिजिटल माध्यम से भी अपने बर्थ की जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.