शाम के बाद होगी ठंड, दिन में धूप की संभावना

मुजफ्फरपुर : जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में ठंड के दस्तक के बाद मौसम का ट्रेंड अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है। तापमान17 से 34 डिग्री के बीच रह रहा है। हालांकि दोनों के बीच अंतर अधिक है। आर्द्रता का प्रतिशत 80 के नीचे आ गया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। फाइल फोटोमंगलवार की बात करें तो आसमान में कहीं-कहीं बादल का एकाध टुकड़ा नजर आ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं कि मन में बारिश होने की चिंता पैदा कर दे। अभी धूप निकल आई है। धुंध का थोड़ा प्रभाव नजर आ रहा है।

पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार दिन में धूप की तीव्रता की वजह से खुले में रहने पर गर्मी का अहसास होगा। देर तक खुले में काम करने से बचने की सलाह दी गई है। शाम के बाद तापमान में तेजी से कमी देखने को मिलेगी। इसकी वजह से ठंड का अहसास होगा। हवा की दिशा स्थिर रहेगी।

आज दिन के अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है। इस दौरान उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चलती रहेगी। अब बात शाम और रात की कर लेते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच आज भी बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 18 रह सकता है।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डा.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डा.ए,सत्तार ने बताया कि दो नवंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्रायः साफ व मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान के सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने से सुबह व रात में हल्की ठंड हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 34 व न्यूनतम 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। पछिया हवा चलती रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading