मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के रामबाग चौक रोड स्थित संस्कृत कॉलेज में मंगलवार को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के द्वारा राज्य सवात् संघ बिहार के तत्वावधान में पांचवीं राष्ट्रीय सवात फ्रेंचबाक्सिंग प्रतियोगिता-2022 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। बता दें कि 12 से 14 नवंबर तक दिल्ली में यह प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है।
ट्रायल के दौरान अलग-अलग श्रेणी में बिहार से कुल आठ खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में होने जा रहे पांचवीं नेशनल सवात चैम्पियनशिप के लिए किया गया। यह सभी चयनित खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज्य सवात संघ, बिहार के सचिव सिहान ई.राहुल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम, निर्णायक सूरज पंडित, बबली सिंह व रणवीर कुमार के देखरेख में इन खिलाड़ियों का चयन हुआ। इन चयनित खिलाड़ियों का संघ के सदस्यों ने उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






