मुजफ्फरपुर : शराब धं’धेबाजों पर अं’कुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसका नतीजा है कि धं’धेबाज गि’रफ्तार भी हो रहे है।
इसी कड़ी में अंतरराज्जीय श’राब सिंडिकेट के जुड़े धं’धेबाज तेजवीर सिंह को हरियाणा से गि’रफ्तार कर मुजफ्फरपुर लाया गया। थाने पर उससे विशेष टीम के पदाधिकारी द्वारा पू’छताछ की गई है।
नगर डीएसपी राघव दयाल सदर थाने पहुंचकर शराब सिंडिकेट से जुड़े धं’धेबाजों के बारे में उससे पूछताछ की गई। इसमें उसने उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में सक्रिय कई धं’धेबाजों के नाम व ठिकाने के बारे में बताया है। साथ ही उन सभी के मोबाइल का नंबर भी दिया। इस पर विशेष टीम के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह हरियाणा में सरपंच का चुनाव लड़ रहा था। इसके अलावा यह भी पता चला कि हाल के दिनों में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में उसके माध्यम से 20 करोड़ से अधिक की शराब की खेप मंगवाई गई है।
मूल रूप से तेजवीर हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना थाना क्षेत्र के चिलाना का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा में पार्टनरशिप में शराब का धंधा करता है। पहले भी वह शराब के मामले में हरियाणा से जेल जा चुका है।



