मुजफ्फरपुर : हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक को चा’कू घों’पकर ह’त्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के परमजीवर में सोमवार को एक युवक की चा’कू घों’पकर नि’र्मम ह’त्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार मृ’तक युवक की पहचान परमजीवर गांव के बबलू कुमार के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में पेंटर का कार्य करता था।
घ’टना के बाद गांव में आ’क्रोश है। थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश में युवक की ह’त्या कर दी गई है।
बताया गया कि तारजीवार गांव के छह युवक बाइक पर सवार होकर आए। इसके बाद बबलू को निशाना बनाते हुए चा’कू से कई बार ह’मले किए।
इससे मौके पर उसकी मौ’त हो गई। स्वजन का आ’रोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी ह’त्या कर दी है।



