एपीजी सिलेंडर का नया रेट लागू, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ एपीजी सिलेंडर…

पटना : सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में संशोधन किया है। पटना सहित बिहार के सभी शहरों में नया रेट लागू हो गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 283 रुपए तक की बड़ी राहत दी गई है।

LPG Price News: एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत जानें। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर19.5 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 113.50 रुपये घटाकर 1997 रुपये कर दी गयी है। अब तक इसकी कीमत 2110.50 रुपये थी।

बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डाक्टर रामनरेश सिन्हा ने कहा कि 47.5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत भी 283.00 रुपये घटा दी गयी है।

इस सिलेंडर की कीमत 5269.00 रुपये से घटकर 4986.00 रुपये हो गयी है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतें यथावत रखी गयी हैं।

14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1151, पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत 423.50 रुपये, 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 826.50 रुपये पर यथावत है।

इससे होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। घरेलू रसोई गैस में किसी तरह का घटबढ़ नहीं हुआ है। कीमतें यथावत रखी गयी हैं। नयी दरें एक नवंबर से लागू हो गयीं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.