बिहार के लोग एक मजबूत और नया विकल्प की तलाश में है : आशुतोष कुमार

बक्सर : ग्रीन वेल पब्लिक स्कूल, छोटका इकईच, बक्सर में रविवार को राष्ट्रीय जन जन पार्टी का जनसेवक सम्मेलन सह जिला समिति विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसकी अध्यक्षता बक्सर जिलाध्यक्ष रमेश पांडेय ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार ने मोकामा उपचुनाव में नीलम देवी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

और मोकामा के जनसेवकों की सराहना की। मोकामा उपचुनाव में आशुतोष कुमार ने बढ़चढ़ के नीलम देवी के लिए प्रचार किया था। आशुतोष कुमार ने पार्टी के जनसेवकों को हर बूथ-5 यूथ मिशन का मूल मंत्र दिया।

आशुतोष कुमार ने कहा कि बिहार के लोग एक मजबूत और नया विकल्प की तलाश में है। एक ऐसा विकल्प जिसके अंदर बिहार की स्थिति बदलने का जुनून हो।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बगैर कोई गठबंधन का हिस्सा बने। आज बिहार में जितना सक्रिय कार्यकर्ता जमीनी स्तर तथा सोशल मीडिया पर कार्यरत र्है। उतना गिने-चुने पार्टियों में ही है। यह संकेत है कि बिहार के लोग तेजी से राष्ट्रीय जन जन पार्टी और आशुतोष कुमार के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना ने सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प को दोहराया और अगले दो माह में पार्टी के बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोड़ दिया।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनका रमन, राष्ट्रीय प्रवक्ता कलम्मिलुदीन, पुष्कर नायरन सिंह एवं पूर्वांचल भूमिहार ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वैभव शंकर ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया।

वहीं पार्टी में युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी रोहित सिंह, जिलाउपाध्यक्ष भगवान पांडेय, जिला प्रधान महासचिव सुमंत राय को दिया गया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंकित चंद्रयान, राष्ट्रीय सचिव सोनू शंकर, राष्ट्रीय विस्तारक राकेश कुमार पवन, समाजसेवी मैनेजर ठाकुर, मनु राय, प्रदेश सचिव अमित राय, प्रदेश सचिव जय शंकर सिंह, ग्रीन वेल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मोहित प्रधान और भी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading