युवा रक्तदाता ग्रुप की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

मुजफ्फरपुर : युवा रक्तदाता ग्रुप की ओर से रविवार को सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 29 लोगों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया।

इसके अतिरिक्त पोस्टर व बैनर लगाकर ग्रुप के सदस्यों ने हॉस्पिटल में आए हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। संस्थापक गोपी मेहता ने बताया के रक्तदान करने किसी दूसरे की जान बच सकती है।

रक्तवीर आकाश सिंह राजपूत ने चौथी बार रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियां और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है।

खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है इसलिए नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है।

रक्तवीर महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी, बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, दीपक महतो, कन्हैया चौधरी, रौनक चौधरी, प्रकाश चौहान, सुजीत सिंह, संभव, प्रकाश कुमार

राहुल, आकाश कुमार, रोहित चौधरी,दीपक,मयंक,रौशन, अभिषेक, राज चौधरी, अमन चौहान, अमरनाथ सिंह, बिरेश कुमार सिंह, अनुपम सिंह ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading