करोड़ों की मालकीन है शिक्षा उप-निदेशक, कहां-कहां प्ला’ट, जानें विस्तार से….

पटना :शिक्षा विभाग में उच्च शिक्षा की उप-निदेशक विभाग कुमारी करोड़ों की मा’लकीन है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक सं’पत्ति मामले में विभा कुमारी के पटना, दानापुर और वैशाली स्थित तीन ठिकानों पर छा’पेमारी की।

jagranइस दौरान स्वयं, पति एवं बेटे के नाम पर दिल्ली डीडीए और मुजफ्फरपुर में तीन-तीन प्लाट जबकि वैशाली के धर्मपुर स्थित ससुराल में विशाल आवासीय भू-खंड के दस्तावेज मिले हैं।

इस दौरान आधा दर्जन बैंकों में 41 खाते मिले जिसमें बचत व फिक्स डिपोजिट के रूप में करीब 50 लाख जमा पाया गया। पति के नाम पर शेयर, म्युचअल फंड व अन्य बीमा कंपनियों में भी बड़ी राशि जमा करने की जानकारी मिली है।

छा’पेमारी में एक लाख 39 हजार रुपये नकद भी बरामद हुआ है। ईओयू के अनुसार, विभा कुमारी के वि’रुद्ध सरकारी पद का भ्रष्ट दुरुपयोग कर अ’वैध सं’पत्ति अर्जित करने की शि’कायत मिली थी।

सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर ईओयू थाने में प्रा’थमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। ईओयू की अलग-अलग टीमों ने दानापुर में सगुना मोड़ के नजदीक वसीकुंज काम्प्लेक्स के ब्लाक-ए के फ्लैट नंबर-301, वैशाली के धर्मपुर गांव स्थित विभा कुमारी के आवास और पटना के न्यू सचिवालय,

विकास भवन में उप निदेशक के सरकारी कार्यालय कक्ष में तलाशी ली। अब तक की जांच में आय से करीब 52 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है, जो करीब एक करोड़ 88 लाख 23 हजार 900 रुपये है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading