लड़कियों के साथ गं’दा काम करने की ल’त ने बनाया दिया का’तिल

जहानाबाद: लड़कियों के साथ गंदी हरकत करने की लत ने एक युवक को कातिल बना दिया। बिहार के जहानाबाद में बीते दिनों एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली। मर्डर को आत्महत्या देने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने सारे राज से पर्दा हटा दिया। मर्डर के मोटिव को जानकर आप सब चौंक जाएंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपित सिपाही का बेटा लड़कियों को बहला फुसलाकर घर लाया करता था और उनके साथ गंदी हरकत करता।उसकी दादी ये सब देखकर अक्सर उसका विरोध करती थीं। बस यही बात आरोपित पिन्टू को बुरी लगी और उसने दादी का कत्ल कर दिया।

चार साल की बच्ची से दादा ने की अश्लील हरकत, जांच में जुटी पुलिस | Dada did obscene act with four year old girl, police engaged in investigation | चार साल कीगला दबाकर दादी को मार डाला

खबर के मुताबिक राजा बाजार सतसंग मोहल्ले में शुक्रवार को हुई सियामनी देवी की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस के अनुसार सियामनी देवी का पोता पिन्टू कुमार घर में लड़कियों को बहला फुसला कर लाता था और गंदी हरकत करता था। दादी सियामनी देवी इसका अक्सर विरोध करती थीं, इस कारण ही आरोपित ने दादी को रास्ते से हटा दिया। गला दबाकर दादी की हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की।

हत्या के बाद घर से फरार हो गया पिन्टू

पुलिस ने पूछताछ के बाद पिन्टू कुमार को जेल भेज दिया है। पिंटू के पिता ओमप्रकाश शर्मा जमुई जिले में सिपाही के पद पर तैनात हैं। मूल निवास पटना जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोखरा गांव है। राजा बाजार सतसंग मोहल्ले में घर बनाकर सपरिवार रहते हैं। मामले को लेकर सदर थाने के पुअनि राजेश कुमार के बयान पर पिंटू कुमार पर हत्या का मुकदमा किया गया है। घटनास्थल की जांच के लिए रविवार को पटना से एफएसएल की टीम सियामनी देवी के घर आई, जहां से कई साक्ष्य इक्ट्ठा कर जांच के लिए ले गई। राजेश कुमार ने बताया कि पटना से जांच टीम द्वारा शीघ्र ही रिपोर्ट भेजी जाएगी। सियामनी देवी का शव शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने घर के आंगन से बरामद किया था। पुलिस के आने की भनक लगते ही पिंटू घर की दीवार फांदकर भाग गया था, जिसे बाद में काली मंदिर के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading