मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जिला समाहरणालय से राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से नारे लगाकर लोगों को कैंसर की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। डीएम प्रणव कुमार ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि 1 से 14 नवंबर 2022 तक राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी अस्पतालों से जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
कैंसर की समय पर पहचान होने पर प्राथमिक स्तर पर उपचार कर जान बच सकती है। वहीं डीएम ने प्रणव कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल से संबंधित विभाग के द्वारा कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई।
सभी जानते है कि कैंसर की बीमारी काफी घातक है, लेकिन कई बार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच जानकारी का अभाव होने के चलते प्राथमिक स्तर पर इसका उपचार नहीं हो पाता।
इसलिए आवश्यक है कि प्राथमिक स्तर पर ही उपचार हो जाए। इस तरह की जागरूकता रैली से लोगों में कैंसर के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही जागरूकता आएगी।
यदि कोई लक्षण आए तो तुरंत इसकी जांच कराकर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इसी के उद्देश्य से यह पूरा वीक जागरूकता प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इससे लोगों में काफी जागरूकता आने से इस तरह के लक्षण आने पर प्राथमिक स्तर पर चिकित्सा होगी।



