रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया पति की गो’ली मा’रकर ह’त्या

सीवान : थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव समीप मांझी-बरौली मुख्य पथ पर सोमवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर पंचायत के धनौता निवासी कमलदेव तिवारी के पुत्र सह रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति प्रदीप तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में प्रदीप तिवारी को अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदमाशों ने प्रदीप तिवारी को पीछे से गोली मारी थी, उनके पीठ में जख्म के निशान थे। चिकित्सकों के उन्हें तीन गोली लगी थी।

Raipur Crime : खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर दिन दहाड़े लूट लिए 26  लाख स्र्पये - Raipur News: Raipur Crime : खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी  बता करहत्या की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्र , पत्नी, मां, सहित सभी स्वजनों बदहवास स्थिति में अस्पताल पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जाता है कि प्रदीप तिवारी अपनी बाइक से महाराजगंज से घर लौट रहे थे। तभी जगदीशपुर गांव के पास घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने मांझी-बरौली मुख्य पथ पर उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने प्रदीप तिवारी को खून से लथपथ देख पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद उन्हें अगले पंचायत चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2021 में हुए पंचायत चुनाव में एक बार फिर से बबीता देवी विजयी हुईं। प्रदीप तिवारी पंचायतों में सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ शामिल होते थे। उनके विचार एवं व्यवहार के कारण लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading