समस्तीपुर : घर के पास जु’आ खेलने से रोका तो कर दी ला’ठियों से पि’टाई, वा’रदात का वीडियो वायरल

समस्तीपुर. समस्तीपुर में इन दिनों पिटाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं. पीट रहे लोगों के बारे में बताया जा रहा है कि वे लोग जुआरी हैं और पिट रहा युवक वह शख्स है जिसने उन्हें जुआ खेलने से रोका था.यह मामला समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है. स्थानीय लोगों के अनुसार मो. इरशाद (33) के घर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. इरशाद ने अपने घर के पास जुआ खेलने का विरोध किया था. तब जुआरियों ने आक्रोश में आकर लाठियों से मो. इरशाद की जमकर पिटाई कर दी.

समस्तीपुर : घर के पास जुआ खेलने से रोका तो कर दी लाठियों से पिटाई, वारदात  का वीडियो वायरल - samastipur gamblers beat irshad with lathi video incident video  viral – News18 हिंदीझगड़े की वजह

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों से सिरसिया गांव में जुआ खेलने का प्रचलन बढ़ गया है. आम दिनों की तरह ही कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. इसका इरशाद ने विरोध किया था. इस वजह से जुआरियों और मो. इरशाद के बीच कहा-सुनी हो गई. उस वक्त ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हो गया. इसके बाद जब इरशाद एक जुआरी के घर के पास से गुजर रहा था, उसी दौरान जुआरिया ने लाठियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई से इरशाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया है.

डीएसपी से न्याय की गुहार

मो. इरशाद व उसके परिवार वालों ने इस वारदात के बाद सदर डीएसपी हबीब फाखरी के पास पहुंचे. परिजनों ने डीएसपी को पूरी वारदात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महेंद्र दास ने घर के अन्य लोगों के साथ मिलकर इरशाद के साथ मारपीट की है. इस पूरी वारदात का वीडियो गांव के कुछ लोगों ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है.

डीएसपी ने दिया न्याय का भरोसा

डीएसपी हबीब फाखरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. ताजपुर थानाध्यक्ष को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है. जांच के दौरान जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading