डिजिटल हेल्थ मिशन के पायलट प्रोजेक्ट के तहत मुजफ्फरपुर का चयन, स्वास्थ्य विभाग का सभी कार्य अब होगा ऑनलाइन

मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य विभाग में अब पेपर पर काम पुराने दिनों की बात हो जाएगी। पर्ची काटने से लेकर दवा वितरण, चिकित्सक, कर्मियों की हाजरी व लेखा-जोखा तक सब कुछ डिजिटल प्लेटफार्म से होगा।

राज्य स्वास्थ्य समिति ने मुजफ्फरपुर को डिजिटल हेल्थ मिशन के पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित किया है। योजना को जमीन पर उतारने के लिए एक साल का समय दिया गया है।

सीएस डॉ.यूसी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राज्य मुख्यालय में विभाग की समीक्षा हुई। तय किया गया कि इस साल के अंदर स्वास्थ्य विभाग के तमाम कार्य डिजिटल हो जाएंगे। इसके लिए चिकित्सक से लेकर कर्मियों तक को 13 से 16 नवंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण की जवाबदेही रॉडी फाउंडेशन को दी गई है। उसके प्रतिनिधि जिले में आकर प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि अभी लेखा का संधारण पूरी तरह से डिजिटल यानी ऑनलाइन हो रहा है।

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मिशन 60 अभियान अभी बंद नहीं होगा। जो टास्क है, उसे पूरा किया जाएगा। बताया कि राज्य मुख्यालय में जो समीक्षा की गई,

उसमें यह बात सामने आई कि मिशन 60 की शुरुआत होने के बाद दशहरा, दीपावली व छठ महापर्व आने के कारण विलंब हुआ। अभी राज्य मुख्यालय की ओर से समय सीमा तय नहीं की गई है। जो अधूरा काम है, उसे जल्द पूरा करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading