गोपालगंज: घर में दि’नदहाड़े 34 लाख की चो’री देख बे’होश हो गए ब्लॉक ऑफिस क्लर्क….

गोपालगंज. मीरगंज शहर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. पुलिस की गश्ती और चुस्ती को चोर दिन दहाड़े चुनौती दे रहे हैं. पुलिस से बेखौफ चोरों ने दोपहर में उचकागांव ब्लॉक के क्लर्क के घर में डाका डाल 30 लाख के जेवरात और चार लाख कैश चोरी कर फरार हो गए. शाम तक यह खबर सारे इलाके में फैल गई और लोगों में दहशत मच गई.

चोरी के बाद दहाड़ मारकर रोते क्लर्क कृष्णकांत प्रसाद गुप्ता (News18Hindi)बताया जाता है कि कृष्णकांत प्रसाद गुप्ता का मकान नरैनिया मोहल्ले में है. उनका पूरा परिवार गुजरात गया हुआ था. क्लर्क सुबह 10 बजे उचकागांव ब्लॉक में ड्यूटी पर चले गए थे. इधर, चोरों को इसकी भनक मिली और बंद मकान के बाहर से दरवाजे का ताला तोड़कर एक-एक कमरे को खंगाल लिया. जिस कमरे में आभूषण और कैश नजर आया, उसका दरवाजा और लॉकर तोड़कर चोरी कर ली.

वहीं, ड्यूटी कर जब शाम पांच बजे कृष्णकांत गुप्ता घर पहुंचे तो बाहर से दरवाजा का ताला टूटा मिला. अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआ था. चोरों ने घंटों तक एक-एक कमरे की तालाशी लेकर माल साफ किया, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. पीड़ित क्लर्क कृष्णकांत प्रसाद गुप्ता यह देख बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें आसपास के लोगों ने संभाला और घटना की सूचना मीरगंज थाने की पुलिस को दी गयी.

पीड़ित ने बताया कि दो माह पहले ही उनकी बहू की शादी हुई थी. शादी का पूरा जेवर घर पर ही रखा हुआ था. इसके अलावा उनकी पत्नी का जेवर भी था, जिसे चोरों ने चोरी कर लिया है. चोरी की वारदात के बाद से पूरा परिवार सदमे में डूबा है. पीड़ित क्लर्क ने कहा कि पूरी जीवन की कमाई को चोरों ने साफ कर दिया. दिन-दहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है.

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसआइ संग्राम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्दी ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा. यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इस दौरान सिर्फ कीमती आभूषणों को ही चोरों ने निशाना बनाया है और सभी चीजों को छोड़ दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading