अररिया महिला थाना की एक पुलिस अधिकारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है. एसपी अशोक कुमार सिंह ने महिला पुलिस अधिकारी सबिता गुप्ता को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया, वहीं दूसरी महिला पुलिस पदाधिकारी अनिमा कुमारी का स्थानांतरण कर दिया है. उधर, महिला थाना अध्यक्ष ने सुरक्षा के मद्देनजर अब महिला थाना में मोबाइल लाने पर रोक लगा दी है.
घूसखोर महिला पुलिस के खिलाफ कार्रवाई
बता दें कि रिश्वत लेने की शिकायत मिलते ही एसपी अशोक कुमार सिंह ने महिला थाना में कार्यरत महिला पुलिस अधिकारी सबिता गुप्ता को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया. वहीं दूसरी महिला पुलिस पदाधिकारी अनिमा कुमारी को महिला थाना से हटा कर घूरना ओपी में स्थानांतरण कर दिया है.





