नवनियुक्त प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने प्रभार किया ग्रहण, तिमुल के सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत

मुजफ्फरपुर : तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, मुजफ्फरपुर में पद ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष व निदेशक मंडल नागेश्वर राय ने नवनियुक्त प्रबंधक निदेशक फूल कुमार झा को प्रभार ग्रहण करवाकर उनका स्वागत किया।

वहीं नवनियुक्त प्रबंध निदेशक के पदभार ग्रहण के दौरान केक भी काटा गया। पद ग्रहण करने पर सभी सदस्य, पदाधिकारी व कर्मचारी द्वारा प्रबंधक निदेशक का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

साथ ही तिमुल के सदस्यों ने नवनियुक्त प्रबंधक निदेशक के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पदभार ग्रहण करने पर नवनियुक्त प्रबंधक निदेशक फूल कुमार झा ने कहा कि सभी को लेकर कार्य करते हुए तिमुल को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी सदस्य, पदाधिकारी व कर्मचारी का अपार स्नेह मिल रहा है। सबके सहयोग से बेहतर कार्य कुशलता के साथ तिमुल को बुलंदियों पर ले जाएंगे।

इस कार्यक्रम में निदेशक मंडल के सदस्य श्यामनंदन राय, नंदकिशोर राय, विजय कुमार, देवनंदन साह, जानकी देवी, इंदु देवी, आहा देवी, राजू देवी व विरेंद्र राय ने भाग लिया। इस मौके पर नवीन कुमार, प्रभाकर सिन्हा, जय कुमार पंजीकार, संजय कुमार, उमाकांत ठाकुर, प्रतिमा सिन्हा, मुकुल, संजीव कुमार,

अरुण कुमार चौधरी, केदार कुमार, रामाकांत ठाकुर, दीपक कुमार, दीनानाथ, विवेक कुमार झा, राजीव कुमार, जैलेन्द्र कुमार, उपेंद्र राय, सुबोध कुमार, राम एकबाल यादव, त्रिलोकीनाथ प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, सुनील कुमार, राजकलेवर यादव, दिलीप सिंह, अजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading