रात में कालेज कैंपस में बैठे थे प्रेमी युगल, एनएमसी के छात्रों से क’हासुनी के बाद जमकर हुआ ब’वाल

पटना : अगमकुंआ थाना अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार रात के समय प्रेमी युगल की वजह से जमकर हंगामा हुआ। अफरातफरी की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई। बाद में पुलिस को दखल देना पड़ा। युवक-युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समय पर पुलिस के पहुंचने से बड़ी घटना होने से टल गई।

रात में कालेज कैंपस में बैठे थे प्रेमी युगल, एनएमसी के छात्रों से कहासुनी  के बाद जमकर हुआ बवाल - The young man and the girl were sitting in the  college campusकालेज परिसर में बैठे थे युवक-युवती 

कालेज के सुरक्षा कर्मी ने बताया कि एनएमसी के ओल्‍ड बायज हॉस्‍टल के पास युवक-युवती बैठे थे। गार्ड ने उन्‍हें वहां से हटने को कहा तो दोनों गार्ड से लड़ गए। इतने में कालेज के कुछ छात्र भी वहां पहुंच गए। तब पता चला कि ये मेडिकल कालेज के छात्र नहीं हैं।  उनलोगों ने भी दोनों को बाहर जाने को कहा। इसपर लड़के ने कॉल कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसके बाद वहां तनाव उत्‍पन्‍न हो गया। बताया गया है कि विरोध कर रहे मेडिकल छात्र पर उनमें से एक ने पिस्‍टल तान दिया। इसके बाद हास्‍टल से कई छात्र लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। युवक और उसके साथ‍ियों को वहां से खदेड़ दिया। लेकिन युवक-युवती को पकड़ लिया। बाद में पहुंची पुलिस युवक-युवती को अपने साथ ले गई।

इंटर की छात्रा है लड़की

एनएमसी के प्राचार्य डॉ हीरालाल महतो ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे निजी सुरक्षा गार्डों ने पिस्‍टल लहरा रहे युवक को पकड़ लिया। यह खबर लगते ही उसके समर्थन में कुछ और लड़के कॉलेज में आ गए। युवकों और मेडिकल विद्यार्थियों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राचार्य ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी सीनियर एसपी और थाना को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़की इंटर की छात्रा बताई जा रही है।

अगमकुआं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रेमी युगल बालिग हैं। कॉलेज परिसर में युवक-युवती का एक साथ बैठना अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। उन्होंने बताया कि दोनों जहानाबाद और अरवल क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां बहादुरपुर क्षेत्र के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading