बिना मतलब झंझट नहीं होना चाहिए, बिहार के विकास को लेकर सीएम ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपस में प्रेम व भाईचारा का भाव होना चाहिए। बिना मतलब का झंझट नहीं होना चाहिए। आपसी प्रेम भाव का वातावरण बने रहना चाहिए। हिंदू, मुस्लिम सहित सभी समुदाय के लोग एकजुट होकर काम करें। आपस में झगड़ा होने पर काम पीछे छूट जाता है। सीएम ने कहा कि उन्हें 2005 से काम करने का मौका मिला है । तब से वे विकास कार्य में जुटे हुए हैं।

Nitish Kumar Said - We Are Making Development In Every Field Of Bihar But  Hurts When People Complains Ann | CM नीतीश कुमार बोले- हम हर क्षेत्र में  विकास कर रहे हैं, इस बात को सुनकर दुख होता है जब लोग कहते हैं कि...मधुबनी के विकास व बाढ़ नियंत्रण के लिए लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा व परिवहन मंत्री शीला कुमारी मधुबनी जिले के ही हैं । दोनों अच्छा काम कर रहे हैं। पूर्व मंत्री डा. रामप्रीत पासवान द्वारा मंत्री काल में किए गए कार्यों की भी सराहना किया। विधायक मीना कुमारी के कार्यों की भी सराहना किया ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उक्त बातें लदनियां प्रखंड क्षेत्र स्थित मोतनाजे गांव में पूर्व पंचायती राज मंत्री दिवंगत कपिलदेव कामत की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। सीएम ने कपिलदेव कामत की प्रतिमा का अनावरण किया । साथ ही कहा कि आपस में प्रेम व भाईचारा का माहौल बनाए रखना ही कपिलदेव कामत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी , जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह, पूर्व मंत्री डा. रामप्रीत पासवान, विधायक मीना कुमारी व सुधांशु शेखर सहित कई नेता मौजूद थे । इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुटौना प्रखंड क्षेत्र स्थित दुर्गीपट्टी में स्वतंत्रता सेनानी बलिदानी रामफल मंडल की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस मौके पर सांसद आरपी मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत, जदयू की प्रदेश सचिव विक्रमशीला देवी, फूलदेव यादव, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष अब्दुल कयूम सहित जदयू के कई नेता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading