बीमार पति को किड़नी दान कर पत्नी ने बचाई जा’न, 12 वर्ष पहले हुआ था प्रेम ….

लखीसराय के हलसी प्रखंड के धीरा गांव के अधिवक्ता शंकर यादव के 35 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार को उनकी पत्नी सोनी ने नया जीवनदान दिया है। सोनी ने अपनी एक किडनी पति को दान कर दी। किडनी बदलने के बाद राजेश स्वस्थ हैं और दंपती खुशहाल हैं। दोनों ने 12 वर्ष पूर्व प्रेम व‍िवाह किया था।

बीमार पति को किड़नी दान कर पत्नी ने बचाई जान, 12 वर्ष पहले हुआ था प्रेम;  2016 में की शादी - Husband had a serious illness then wife said - I willपढ़ाई के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

राजेश कुमार व्यवसायी हैं जबकि उनकी पत्नी सोनी कुमारी साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सोनी कुमारी ने बताया कि 12 साल पूर्व पढ़ाई के दौरान राजेश से मुलाकात हुई। मिलने के बाद दोनों में प्यार हो गया। लड़के और लड़की ने अपने स्वजनों से एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की इच्छा बताई। इसके बाद अभिभावकों ने वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई।

अचानक तबीयत हुई खराब तब चला पता

शादी के बाद सोनी एवं राजेश हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करने लगे। नौकरी के दौरान ही वर्ष 2021 में अचानक राजेश की तबीयत खराब हुई। चिकित्सीय जांच में पता चला कि राजेश की दोनों किडनी खराब हो गई है। डाक्टर ने डायलिसिस करना शुरू किया लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट कराने ही एकमात्र इलाज बताया। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में राजेश के पिता शंकर यादव ने किडनी दान करने की बात कही।

पिता ने भी जताई थी किडनी देने की इच्छा

पिता के हृदय में गड़बड़ी को लेकर डाक्टर ने उनका किडनी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद राजेश की पत्नी सोनी नअपनी किडनी देने को तैयार हुई। डाक्टरों ने सोनी की सभी तरह की जांच करके 10 सितंबर 2022 को उनकी किडनी राजेश को ट्रांसप्लांट कर दिया। किडनी ट्रांसप्लांट के दो माह बीत जाने के बाद राजेश स्वस्थ होकर अपनी पत्नी सोनी के साथ खुशहाल है।

पति-पत्नी के लगाव की खूब चर्चा

मनोज और सोनी के लगाव की जिले में खूब चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि पत्‍नी ने अपना धर्म निभाया। पति को स्‍वस्‍थ रखने के लिए अपनी क‍िडनी दे दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading