बिहार मौसम अपडेट: बढ़ने लगी ठंड, अब रोज गिरेगा तापमान….

बिहार के पूर्व बिहार, सीमांचल व कोसी के जिलों में ठंड का बढ़ा है। तापमान काफी गिरता जा रहा है। लोगों से ठंड के कारण परेशानी होनी शुरू हो गई। लोग बीमार भी होने लगे हैं। अगले पांच दिनों के बाद ठंंड में और बढ़ोतरी होगी। भागलपुर और आसपास में के क्षेत्र में पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम सर्दीली हवा चलेगी। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक एक डिग्री गिर गया। शुक्रवार को भी तापमान गिरने का अनुमान है।

weather forecast today live updates aaj ka mausam 3 novenber thursday bihar  jharkhand up delhi amh | Weather Forecast Updates: केरल में भारी बारिश का  अलर्ट, झारखंड में बढ़ेगी ठंड, जानें मौसमबिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया गया कि फिलवक्त वर्षा नहीं होगी लेकिन वातावरण में नमी के कारण कोहरे का असर दिखेगा।

तापमान में गिरावट का सिलसिला रोज जारी रहेगा। धीरे धीरे ठंड बढ़ती जाएगी। पहाड़ी प्रदेशों जम्मू- कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि जगहों में बर्फबारी के कारण सर्द हवा आ रही है। शहर और आसपास में उत्तर पश्चिम हवा चल रही है। हवा की रफ्तार बढ़ेगी जिससे कनकनी भरी ठंड का एहसास होगा। आने वाले दिनों में शहर में शीतलहर चलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading