दृष्टिबाधित प्रेमी जोड़ों ने वि’रोध के बावजूद कोर्ट परिसर के मंदिर में की शादी, आसान नहीं थे सात फेरे

गया : अमूमन लड़का-लड़की के बीच मोहब्बत की कहानी एक दूसरे की सुंदरता पर मोहित होने बाद ही शुरू होती है। सुंदरता चाहे काया की हो या फिर उसके गुण की। लेकिन गया जिले के शेरघाटी कोर्ट परिसर के मंदिर में ठीक उलट एक घटना हुई है। दो दृष्टिबाधित युवक-युवती के बीच चार वर्ष पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान दोस्ती होती है। और फिर वह दोस्ती प्रेम का रूप ले लेता है।

बिहार: दृष्टिबाधित दंपति परिणय सूत्र में बंधे | Bihar: Visually impaired  couple tied the knot बिहार: दृष्टिबाधित दंपति परिणय सूत्र में बंधेघर वाले नहीं थे राज़ी

यही नहीं दोनों के बीच बीते चार साल से चला आ रहा प्रेम एक दिन विवाह के बंधन भी बंध जाता है। ऐसा नहीं है कि इस प्रेम विवाह में कोई दीवार बन कर नहीं उभरा था। यहां भी प्रेम के बीच लड़का पक्ष के लोगों ने दीवार खड़ी की। शादी का मुखर होकर विरोध किया लेकिन उस दीवार की अनदेखी करते हुए युवक ने युवती से मंदिर में लड़की पक्ष के लोगों के बीच शादी रचा ली।

इलाके में बना चर्चा का विषय

दृष्टबाधित युवक-युवती की शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक-युवती इमामगंज प्रखंड के दो अलग-अलग गांव के हैं।दृष्टिबाधित कौशल्या कुमारी ने कहा कि चार वर्ष पूर्व भलुहारा कस्तूरबा स्कूल में ब्रेल लिपि से पढ़ाई करती थी। उसी दौरान नीरज से उसकी मुलाकात हुई। नीरज भी वहीं पढ़ाई करता था। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच नीरज दिल्ली कमाने चला गया। वहां उसे किसी प्राइवेट फर्म में काम मिल गया। वह वहीं काम करने लगा। लेकिन दोनों के बीच प्यार में कोई कमी नहीं आई। इसके बाद युवक-युवती ने अपने-अपने घरवालों को राजी करना शुरू किया तो नीरज के घरवालों ने नीरज के दृष्टिबाधित होने की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं हुए। वे विरोध करने लगे। लेकिन नीरज नहीं माना। इस बीच कौशल्या ने अपनी अभिभावकों को शादी के लिए तैयार कर लिया।

दुल्हिनया को ले जाएगा दिल्ली 

बीते सोमवार को दोनों शेरघाटी कोर्ट में पहुंचे और मंदिर में शादी रचा ली। शादी के वक्त कौशल्या की ओर से उसके घरवाले मौके पर मौजूद थे।नीरज ने बताया कि वह इतना कमा लेता है कि एक परिवार का खर्च चला सके। उन्होंने कहा कि वह अपनी दुल्हिनया को दिल्ली ले जाएगा। वहीं कौशल्या ने कहा कि वह इस शादी से काफी खुश है। यह बात कहते हुए सामान्य लड़कियों की तरह वह भी झेंपती भी है और मुस्कुराती भी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading