महिला बोली- मुखिया तनवीर अहमद कई वर्षों से कर रहे मेरे साथ गं’दा का’म

कटिहार: जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद पर नौकरी दिलाने ओर शादी का प्रलोभन के नाम पर पिछले कई वर्षों से दुष्कर्म किए जाने को लेकर पीड़िता महिला ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई हैं। लिखित आवेदन में पीड़िता महिला ने कहा कि मुखिया तनवीर अहमद ने आशा के पद पर नौकरी दिलवाने के साथ-साथ शादी का प्रलोभन दिया। वो कई सालों से मेरा यौन शोषण कर रहा है।

sexual crime in alwar | मासूम बेटी बोली मेरे साथ भी हुई थी गलत हरकत,  घरवालों ने दबा दिया था मामला | Patrika Newsपीड़िता ने आगे कहा कि मुखिया ने उसे सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही मौहल्ले में किराए के मकान में रखा गया था। पीड़िता ने बताया कि आठ नवबंर को मुखिया ने उसके साथ मारपीट की थी। वो किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर नगर थाना पहुंची, जहां सहायक थाने के पुलिस पदाधिकारी ने समक्षौता करवा दिया था। और सुलहनामा में मुखिया ने 9 नवंबर को कोर्ट में शादी करने पर सहमत हुआ। ओर दोनों पक्षों ने सुलहनामा पर हस्ताक्षर करने के बाद ही मुखिया के साथ वो थाने से गई हुई थी। लेकिन मुखिया 9 नबंवर को ही उसको किराए के मकान में छोड़ दिया और फरार हो निकला।

महिला थाने पहुंची पीड़िता

पीड़िता ने कहा कि अब वो महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की आस में है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ हैं। मामले की जांच की जा रहा हैं। बताते चले कि जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर अमहद पूर्व में भी सदैव विवादों से घिरा रहा है। जनवरी माह में प्राणपुर पुलिस ने उसे नशे की हालत में गिरफ्तार किया था।

जोकर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी रूपेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह से पंचायत की महिला के साथ नौकरी दिलाने एवं शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप वर्तमान मुखिया पर लगाया गया हैं। इससे यह स्पष्ट होता हैं कि मुखिया किस तरह से पैसे की बल व मखिया पद का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया हैं कि मुखिया को मुखिया पद से मुक्त कर दिया जाए। ताकि जोकर पंचायत का गरीब वर्ग की महिलाएं इसका शिकार होने से बच सकते हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading