मेरा भोला है भंडारी… सुनकर झूम उठे लोग, बक्‍सर के अहिरौली धाम में हंसराज रघुवंशी….

बक्सर: मेरा भोला है भंडारी फेम प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी शुक्रवार रात अहिरौली के अहिल्या धाम में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में जलवा बिखेरने पहुंचे। गायक की झलक पाने को लोग बेताब दिखे। उन्‍होंने अपनी बुलंद आवाज में  ‘ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया’ गाने से प्रस्तुति की शुरुआत की। फिर तो ऐसा समा बांधा की लोग शिव की भक्ति में सुध बुध खोकर झूमने लगे। उनकी प्रस्तुति देखने भोले भंडारी के भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। महादेवा ओ महादेवा और मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी, गीत गाकर उन्होंने बक्सर वासियों का दिल जीत लिया।

मेरा भोला है भंडारी... सुनकर झूम उठे लोग, बक्‍सर के अहिरौली धाम में हंसराज  रघुवंशी का चला जादू - Famous singer Hansraj Raghuvanshi created a buzz in Buxar  Mera Bhola Hai Bhandariहजारों की संख्‍या में पहुंचे थे लोग 

इससे पूर्व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और श्रीराम कर्मभूमि न्यास समिति के संस्थापक अश्विनी चौबे ने हंसराज रघुवंशी का स्वागत और सम्मान किया। हंसराज ने भी इस भव्य आयोजन के लिए बक्सरवासियों को बधाई दी। श्री राम कर्म भूमि न्यास के तत्वावधान व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संयोजन में तथा पूज्य जीयर स्वामी जी के सानिध्य एवम् पद्म विभूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज संरक्षण में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में प्रतिदिन राष्ट्रीय एवं स्थानीय कलाकारों आगमन से यह महाकुंभ अपने परवान की ओर बढ़ रहा है। सुबह से लेकर रात्रि तक आने-जाने वाले भक्तों का तांता लगा रहता है। शाम में तो लोगों का तांता लगा रहता है। शुक्रवार रात भी ऐसा ही हुआ। हंसराज को सुनने के लिए भी एक लाख से अधिक की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे और सुरक्षा बलों के लिए भीड़ को संभालना कठिन चुनौती थी। भोला भंडारी फेम हंसराज को नजदीक से देखने के लिए भीड़ उतावली थी।

चौबे के साथ भीड़ ने लगाए जयश्री राम के नारे 

इससे पूर्व मंच पर प्रसार भारती के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीत और स्थानीय कलाकार गुड्डू पाठक की संगीत प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलाकारों को देखने और सुनने के लिए महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भीड़ इतनी उतावली थी कि बैरिकेटिंग पर अत्यधिक दबाव था। ऐसे में मंत्री ने स्वयं भीड़ के बीच जाकर सभी से अनुशासन बनाये रखने का अनुरोध किया। भीड़ में जाकर उन्होंने लोगों से ”मुझमें राम, जय श्रीराम” के नारे लगवाए। कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह, कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार सिंह उर्फ राघवजी , कृष्ण कांत ओझा, राजेंद्र ठाकुर, परशुराम चतुर्वेदी, रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह,राजेंद्र सिंह, पुनीत सिंह, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading