लालू यादव को किडनी देने के निर्णय पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताया रोहिणी को ही क्यों चुना गया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनकी सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्या किडनी देंगी। इसका निर्णय कैसे लिया गया? इसपर तेजस्वी यादव ने खुद प्रतिक्रिया दी। रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लालू को परिवार के सभी सदस्य किडनी देने के लिए तैयार थे। चिकित्सक ने भी कहा था कि कोई स्वजन ही किडनी दे, लेकिन बेस्ट मैच रोहिणी का निकला। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि वही पिता जी को किडनी देंगी। बता दें कि लालू प्रसाद बीमार हैं। डाक्टरों ने उनके स्वस्थ होने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट करने की जरूरत बताई है। सिंगापुर में जल्द ही लालू का आपरेशन होगा। लालू की बेटी रोहिणी आचार्या उन्हें किडनी देंगी।

लालू-तेजस्वी की नहीं कम हो रही मुश्किलें, CBI ने फिर जारी किया समन -  cbi-again-sends-notice-to-lalu-yadav-and-tejaswiसेंटर फार किडनी डिजीज में चल रहा इलाज

डेढ़ दर्जन से अधिक बीमारियों से लड़ रहे लालू का सिंगापुर में ही किडनी ट्रांसप्लांट होना है। सेंटर फार किडनी डिजीज से लालू का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने बेटी रोहिणी आचार्या के किडनी देने को स्वीकृति भी दे दी है। सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बिहार की राजनीति में भी हस्तक्षेप करती हैं। ट्विटर पर हर दिन वह लालू-तेजस्वी पर विरोधियों के हमले का जवाब देती हैं।

स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर गए थे लालू 

बता दें कि 12 अक्टूबर को लालू प्रसाद सिंगापुर गए थे। राजद सुप्रीमो के साथ पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी गई थीं। दो दिन बाद ही डाक्टरों ने लालू के स्वास्थ्य का परिक्षण किया। रोहिणी की भी जांच हुई। उसके बाद चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर स्वीकृति दे दी। उसी दिन लालू की बेटी रोहिणी ने भावुक ट्वीट किया था। माइक्रो ब्लागिंग साइट पर लिखा लोगों की आवाज को जिसने किया बुलंद, आज वहीं दर्जनों बीमारियों से लड़ रहा हैं जंग। पापा ने हर संकट से पाई है मुक्ति, जनता-जनार्दन की दुआओं की कुछ ऐसी है शक्ति।

डेढ़ दर्जन से अधिक बीमारियों से लड़ रहे लालू का सिंगापुर में ही किडनी ट्रांसप्लांट होना है। सेंटर फार किडनी डिजीज से लालू का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने बेटी रोहिणी आचार्या के किडनी देने को स्वीकृति भी दे दी है। सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बिहार की राजनीति में भी हस्तक्षेप करती हैं। ट्विटर पर हर दिन वह लालू-तेजस्वी पर विरोधियों के हमले का जवाब देती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading