पटना: SSP कर रहे थे क्रा’इम मीटिंग तभी गैं’गवार में खूब चली गो’लियां, महिला समेत दो ज’ख्मी

पटना. राजधानी पटना में क्राइम कंट्रोल के मकसद से एसएसपी की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हो रही थी उसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों को गोली मार दी. घटना राजधानी के रामकृष्णगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ की है. वर्चस्व को लेकर दो गुट भिड़ गए. इस दौरान हुई फायरिंग में एक महिला और युवक को गोली लग गई. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पटना में हुई गोलीबारी की वारदात के बाद घटनास्थल पर जमा भीड़जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच शनिवार की शाम आधा दर्जन राउंड फायरिंग से अफरातफरी मच गई. फायरिंग के दौरान रास्ते से गुजर रही एक महिला और एक युवक को गोली लग गई. शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग जुटते फायरिंग करने वाले अपराधी मौके से फरार हो गए. लोगों ने घटना की जानकारी रामकृष्ण नगर थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों डॉक्टरों की देखरेख में हैं.जानकारी के अनुसार, सोरंगपुर निवासी विकास और विग्रहापुर निवासी सूरज के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है. 26 जनवरी को भी इन दोनों के समर्थकों के बीच कहासुनी और फायिरंग हुई थी. इसकी प्राथमिकी कंकड़बाग थाने में कराई गई थी. इस घटना के बाद दोनों गुटे के लोग एक-दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए हैं. विग्रहपुर निवासी सूरज अपने दोस्तों के साथ ज्योतिष पथ पर बैठा हुआ था. इसकी जानकारी जब विकास को लगी तभी सोरंगपुर से विकास अपने दोस्तों के साथ तीन मोटरसाइकिल से पहुंच गया और सूरज को धमकी देते हुए बोला कि मेरा कर्ज लिया रुपया लौटा दो. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा.

इसी दौरान विकास ने पिस्तौल निकाल कर सूरज पर गोली चला दी. जिसके बाद विकास के साथ आये लोग भी गोली चलाने लगे. सूरज भनक लगते ही जान बचाकर सूरज भागने लगा लेकिन इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर अभय राज और एक महिला नीलू देवी को गोली लग गई. अभय राज की बांह में और महिला के पैर में गोली लगी. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई. दुकानदार दुकान बंद करने लगे. फायरिंग के बाद विकास अपने साथियों के साथ फरार हो गया.

फायरिंग की खबर मिलने पर रामकृष्ण नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग करने के अपराधियो की तलाश में  छापेमारी की. थानाध्यक्ष रामकृष्ण नगर ने बताया कि विकास और सूरज दोनों आपराधिक प्रवृति के हैं. इनके गिरोह में एक दर्जन से अधिक बदमाश शामिल हैं. दोनों गिरोहों के बीच वर्चस्व को लेकर झगड़ा चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading