मुजफ्फरपुर : शहर के भगवान स्थित रॉयल एकेडमी स्कूल के नजदीक न्यू अल्कापुरी, चैनपुर बैकुंठपुर नगर में सुधीर चौधरी के जन्मोत्सव पर रविवार को वीकेंड इंटरटेनमेंट भगवानपुर बॉयज के सौजन्य से वैशाली ब्लड लाइन परिवार के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान महादान कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अवधेश पांडेय, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, सूजन कुमार, चंद्रप्रकाश, विजेता विक्रम, सन्नी, प्रिंस राज कौशिक, नवीन कुमार प्रियदर्शी,अंकुर गुवा, सोनल, पुष्कर प्रिया, अमित कुमार, अजय कुमार,
युवा रक्तदाता ग्रुप के संस्थापक गोपी मेहता, एंड वीकेंड इंटरटेनमेंट के सभी सदस्य सहित कुल 23 लोगो ने रक्तदान महादान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वैशाली ब्लड लाइन परिवार ने बताया कि आज ये 42 वां रक्तदान शिविर सफल रहा।






