छपरा : जंगल प्लानेट अध्यक्षा व युवा क्रांति रोटी बैंक की संयुक्त सचिव नीतू गुप्ता, अशोक अलंकार छपरा ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया।
वहीं बच्चों को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस ना हो, इसके लिए लगातार उनकी संस्था काम कर रही है।
बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए बच्चों से जीवन को ओजस्वी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू के नाम से बुलाया करते थे। इसलिए आज के दिन बच्चों के बीच अलग-अलग कार्यक्रम कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए जाते है।
जंगल प्लानेट उपाध्यक्ष व संरक्षक बिंदिया जयसवाल रुद्रा इवेंट्स ने छपरा रेलवे अधीक्षक विनय कुमार को युवा क्रांति रोटी बैंक द्वारा व्हील चेयर सौंपा। और उम्मी जताई कि असहाय यात्री को प्लेटफार्म तक आने या जाने में सुविधा होगी।
रेलवे हेल्प चाइल्ड लाइन घनश्याम भगत के देख-रेख में बच्चों को स्कूल बैग दिया गया। संस्थापक इंजीनियर विजय राज ने कहा हर साल इस मौके पर कुछ अच्छा करने का प्रयास किया जाता है,
जिससे समाज में जागरूकता आए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, राशिद रिजवी, सौरभ, संतोष श्रीवास्तव, नंदू, मुरारी, सोनू सहित अन्य उपस्थित रहे।

