अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम व्यापक पैमाने पर चलाएगा अभियान, विरोध करने होगी कड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर : शहर को जाम से निजात दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम की टीम पूरे दल-बल के साथ निकलेगी। जहां भी अतिक्रमण होगा उसे जेसीबी से ध्वस्त किया जाएगा। अभियान को लेकर नगर आयुक्त नवीन कुमार ने रोस्टर जारी किया है।

अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर लाल करेंगे। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा वहां फिर अतिक्रमण न हो, इसकी भी व्यवस्था होगी।

16 नवंबर 22 को माइकिंग के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जाएगी। इसके अलावा 17 नवंबरको प्रथम पाली में इमलीचट्टी, स्टेशन रोड से मोतीझील पुल तक और द्वितीय पाली में मोतीझील से नगर थाना होते हुए कल्याणी चौक तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।

वहीं 18 नवंबर को प्रथम पाली में कल्याणी चौक से हरिसभा चौक होते हुए जिला स्कूल पानी टंकी तक, द्वितीय पाली-हरिसभा चौक से साहू रोड होते हुए प्रभात सिनेमा तक अतिक्रमण हटेगा।

जबकि 21 नवंबर को प्रथम पाली में सदर अस्पताल रोड होते हुए सरैयागंज टावर तक, द्वितीय पाली -सरैयागंज टावर से डीएन स्कूल होते हुए दुर्गा स्थान चौक तक, 22 नवंबर प्रथम पाली-दुर्गा स्थान चौक से बनारस बैंक चौक तक, द्वितीय पाली-बनारस बैंक चौक से माड़वारी हाई स्कूल होते हुए लकड़ीढाई चौक तक,

23 नवंबर को प्रथम पाली – बनारस बैंक चौक से पक्की सराय चौक से होते हुए चतुर्भुज स्थान चौक तक, द्वितीय पाली – चतुर्भुज स्थान चौक से जिला स्कूल पानी टंकी चौक तक, 25 नवंबर को प्रथ्म पाली- जिला स्कूल पानी टंकी चौक से हरिसभा चौक तक, द्वितीय पाली – हरिसभा चौक से आमगोला पुल होते हुए अघोरिया बाजार चौक तक, 26 नवंबर 22 – प्रथम पाली – सरैयागंज टावर से सिकंदरपुर चौक तक, द्वितीय पाली – सिकंदरपुर चौक से अखाड़ाघाट पुल तक तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। वहीं नगर निगम प्रत्येक सप्ताह शनिवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त ने इस आशय का निर्देश सिटी स्क्वायड टीम को दिया है। टीम का नेतृत्व भी नगर प्रबंधक करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading