महिला पुलिस ने बाइक चालक को रोका तो युवक ने गुस्‍से में की यह गं’दी ह’रकत

बिहार के भागलपुर में महिला पुलिसकर्मी के साथ युवक ने दुर्व्‍यवहार किया है।महिला पुलिस की वर्दी फाड़ दी। उसे गाली दी। साथ ही यह धमकी दी कि हिम्‍मत कैसे हुई मुझे रोकने की। जिस समय यह घटना घटी उस समय वहां काफी अफरातफरी मच गई। काफी संख्‍या में लोग वहां जुट गए। बाइक सवार युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी जांच की तो वह नशे में थे। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक को जेल भेज दिया गया है।

भागलपुर : महिला पुलिस ने बाइक चालक को रोका तो युवक ने गुस्‍से में की यह गंदी हरकत - Bhagalpur: When woman police stopped the bike driver, young man did this dirtyजानकारी के अनुसार, तिलकामांझी चौक पर वन-वे नियम तोड़ कर बाइक से तेजी से आ रहे युवक को रोके जाने पर वह उग्र होकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी। नियम तोड़ बाइक ले जाते समय उसे रोकने वाली महिला पुलिस ललिता कुमारी और सपना कुमारी के साथ वह उलझते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। जिसे देख कुछ दूर पर मौजूद सिपाही अमर कुमार और दो अन्य जवान दौड़े तो पहले वह सिपाही अमर कुमार की वर्दी फाड़ दी। तब तक अन्य जवानों और स्थानीय लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ कर कब्जे में ले लिया। कुछ लोग उसे पुलिस के कब्जे से छीन मारपीट करना चाहते थे।

जवानों ने लोगों के आक्रोश को देखते हए उक्त युवक को तिलकामांझी थाने ले जाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे दो-चार लात-घूंसे जमा दी। जवानों ने पकड़े गए युवक को बाइक समेत तिलकामांझी थानाध्यक्ष को सौंप दिया है। पकड़े गए युवक की पहचान सजौर थाना क्षेत्र के दासपुर गांव निवासी केशव आनंद उर्फ हरिओम पंडित के रूप में हुई है।

यातायात थाने के अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद भगत के लिखित बयान पर तिलकामांझी थाने में उक्त युवक के विरुद्ध् संगीन मामले में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच कराई है। उसमें उसे नशे की हालत में पाए जाने की पुष्टि की गई है। तिलकामांझी पुलिस सजौर, कजरैली और शाहकुंड थानाध्यक्ष से गिरफ्तार केशव आनंद का आपराधिक इतिहास पता कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading