सीतामढ़ी में भी’षण आ’ग लगी, पांच दुकानों में छह लाख का सामान स्वाहा

सीतामढ़ी शहर के गुदरी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। लोगों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया वरना रात और ठंड का मौसम होने के चलते पूरा बाजार आग की भेंट चढ़ सकता था। हालांकि, सात दुकानें जल गईं। इससे लाखों की संपत्ति राख में तब्दील हो गईं। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, सात दुकानों में अगलगी हुई है। इनमें पांच दुकानें सब्जियों की, एक दुकान चाय-नाश्ते व एक जड़ी-बुटी की। स्थानीय दुकानदार पारसनाथ गुप्ता, मो. बशीर, मो. अल्ताफ, कन्हाई, सूरज, सगीरा खातून समेत अन्य ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल मुआवजे की मांग की है।

आधी रात को दुकान में आग लगने से हड़कंप, 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक, 1 महीना  पहले बगल की दुकान में लगी थी आग | Bihar Siwan Readymade Clothes Shop Fire  Accident Update - Dainik Bhaskarआग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन कि गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं। तब तक काफी कुछ जल चुका था। तकरीबन छह लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का आंकलन है। दुकानकारों ने बताया कि करीब 10 बजे के बाद सभी घर जा चुके थे।

स्थानीय कुछ लोगों ने 11.30 बजे फोन से सूचित कर बताया कि आग लग गई है। उन्हीं लोगाें ने पुलिस व अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को सूचित किया। आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। लोगों का यह भी कहना है कि रात में इस जगह असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब व गांजा पीने वाले मंडराते रहते हैं। कई बार पुलिस को सूचित किया, लेकिन बाजार का इलाका होने के बावजूद पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे पाती है। इससे पूर्व भी गुदरी बाजार में अगलगी की घटना हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading