पटना के अदालतगंज तालाब को किराये पर दिया जायेगा, प्राइवेट एजेंसी करेगी संचालन

पटना: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने अदालतगंज तालाब का संचालन अब प्राइवेट एजेंसी करेगी. स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसके लिए पार्क मैनेजमेंट ऑफ अदालतगंज लेक ऑन रेंटल बेसिस के तहत निविदा जारी की गयी है.जिसके आधार पर एच वन होने वाली कंपनी को तीन वर्षों के लिए इसके संचालन की जिम्मेदारी मिलेगी. एजेंसी अपने मुताबिक किराये से लेकर अन्य सुविधाएं तय करेंगी. तालाब के अलावा वहां बने दो फुड कियोस्क के संचालन का जिम्मा भी उसी एजेंसी को किया जायेगा.

अदालतगंज तालाब पटना स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट देंगे रेवेन्यू

दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले सभी प्रोजेक्टों का एक रेवेन्यू मॉडल भी विकसित करना है, ताकि स्मार्ट सिटी मिशन पूरा होने के बाद भी इन प्रोजेक्टों का संचालन किया जा सके और उससे मेनटेंनेस के लिए तय रेवेन्यू भी आता रहे. सामान्य दिनों में यहां औसतन 300 लोग आते रहे हैं. बीते वर्ष चार दिसंबर को पुनरुद्धार के बाद अदालतगंज तालाब का लोकार्पण किया गया था. इसे संवारने में 10.62 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे. यहां लेजर शो भी शुरू किया गया था.

बीते साल नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन

अदालतगंज तालाब का उद्घाटन पिछले साल दिसंबर में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. फिलहाल यहां लोग शाम में परिवार के साथ घूमने आते हैं. यहां टिकट काउंटर बनाया गया है, जहां बच्चे और व्यस्कों के लिए टिकट का अलग से इंतजाम है. बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए ही ट्रैंपोलिन लगाया गया है. ट्रैंपोलिन एक तरह से जमीन की ऊंचाई पर बनाया गया प्लास्टिक की चारों तरफ से घिरी एक जगह होती है जिस पर बच्चे उछल सकते हैं.इसी के साथ ही जॉर्बिन बॉल भी अदालतंज तालाब में लगाया गया है. जॉर्बिन बॉल प्लास्टिक की बनी गोलाकार वाली चीज होती है जिसके अंदर लोग बैठकर पानी में घूम सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.