पटना: बे’होश महिला मरीज को देखकर बि’गड़ी डॉक्टर की नि’यत, कमरा बंद कर की श’र्मनाक ह’रकत

पटना. राजधानी पटना में एक डॉक्टर की घिनौनी हरकत का खुलासा हुआ है. यह पूरा मामला राजधानी पटना के राजा बाजार के निजी अस्पताल का है. इस मामले में बताया जा रहा है कि एक महिला बार-बार बेहोश हो जाने के कारण इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की. डॉक्टर की इस हरकत को देख महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद महिला की आवाज उसके परिजनों तक गयी.पटना के क्लिनिक में हुई छेड़खानी की घटना के बाद मामले की जांच के लिये पहुंची पुलिसमहिला की आवाज आने के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया अफरातफरी के माहौल के बीच उसके परिजन दौड़ते-दौड़ते कमरे के पास पहुंचे लेकिन, डॉक्टर ने कमरे का दरवाजा बंद रखा था. किसी तरह जबरन दरवाजे को खोला गया और परिजनों ने पाया कि महिला के हाथ पर कई तरह के निशान हैं. इस पूरे घटना की जानकारी पटना के हवाई अड्डा थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुटी.महिला का पति पेशे से चालक हैं और जहानाबाद जिले का रहने वाला है. वो पटना के खाजपुरा इलाके में किराए के मकान में रहता है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि लिखित शिकायत महिला के पति ने दी है और फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच और अनुसंधान चल रहा है. जांच होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल संबंधित थाने की पुलिस हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है.

पुलिस का कहना कि कैमरे में युवती और बेहोशी की स्थिति में दिख रही है. उसे डॉक्टर चेक कर रहे हैं और उस वक्त नर्सें वहां मौजूद हैं. कई बार मरीज के परिजन भी वहां देखे गए हैं. उन्होंने कहा कि उसी की तरफ से लिखित आवेदन पर फिलहाल छानबीन जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading