मुकेश सहनी ने जदयू और भाजपा के प्रत्‍याशि‍यों को बताया बाहरी….

मुजफ्फरपुर: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव  में यहां का सर्व समाज वीआइपी के साथ है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी की जनता जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को धूल चटाएगी।

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने जदयू और भाजपा के प्रत्‍याशि‍यों को बताया बाहरी,  कुढ़नी में किया रोड शो - Bihar Politics Mukesh Sahni told JDU and BJP  candidates as outsiders Road showरोड शो कर लोगों से मांगा वोट

सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित सहनी बुधवार को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी निलाभ कुमार के समर्थन में कुढ़नी के तुर्की, मधौल, गाछी टोला, लक्ष्मीपुर टोला सहित कई क्षेत्रों में रोड शो में निकले थे। इसके माध्‍यम से जनता से संवाद किया। कई लोगों से मुलाकात की। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कई पार्टियों की सरकार बनी लेकिन बिहार वहीं का वहीं

पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी विकास और गरीबों को उनका अधिकार दिलाने की राजनीति करती है। बिना किसी के नाम लिए सहनी ने कहा कि आज तक बिहार में कई पार्टियों की सरकार बनी, लेकिन आज भी बिहार उसी स्थान पर खड़ा है, जहां तीन-चार दशक पहले था। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के अन्य राज्य जब विकास कर सकते हैं, तो फिर हम क्यों नहीं कर सकते। सही अर्थों में जिन्हे भी आपने अपना जनप्रतिनिधि बनाकर विधान सभा और लोकसभा भेजा, उन्होंने समर्पण भाव से आपके क्षेत्र के लिए काम नहीं किया।

भाजपा और जदयू के प्रत्‍याशी बाहरी

मुकेश सहनी ने कहा कि आज समय है जब अपने बीच के लोगों को अपने क्षेत्र का नेतृत्व करने का मौका दें। वीआइपी ने आज आपके बीच से नि‍लाभ कुमार को प्रत्याशी बनाया है, जबकि जदयू और भाजपा के प्रत्याशी बाहर के हैं। उन्होंने वीआइपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि यहां समाज के सभी वर्गों का साथ उनके प्रत्‍याशी को मिल रहा है। इसलिए हमारी जीत तय है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading