मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाकर मंदिर में कर ली शादी, जानें पूरा मामला…

भागलपुर। झारखंड के गोड्डा जिला के मेहरमा ठाकुरगगंटी प्रखंड के सीआरडीह गांव की एक मुस्लिम युवती ने मेहरमा कसबा गांव के हिंदू युवक से शादी कर ली है। लड़की का ननिहाल कछुआ गांव में था। इसी लड़की का दो वर्ष पूर्व उसी गांव के मुस्लिम युवक से उसकी शादी हो गई थी। लेकिन वह कछुआ गांव के ही एक हिंदू युवक से प्रेम करती थी।

jagranस्वजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो लड़की की शादी अपने ही जाति व मत के एक युवक से करवा दी। लेकिन शादी के बाद से उसका मन नहीं लग रहा था। वह अपने पुराने प्रेमी हिंदू युवक को नहीं भूल पा रही थी। दोनों का मिलना जुलना जारी था।

हिंदू युवक भी अपनी मुस्लिम प्रेमिका से बिना नहीं रह पा रहा था। दो दिन पूर्व दोनों भागकर बिहार आ गए। मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से भागलपुर के पीरपैंती में शादी कर ली।

इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी बात यह है कि एक मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर सनातन धर्म को स्वीकार किया। उसके बाद हिंदू लड़के से शादी कर ली।

राम कुमार और मुस्कान खातून की प्रेम कहानी काफी चर्चा में है। दोनों 17 अक्टूबर को घर से फरार हो गए थे। प्रेमी प्रेमिका गोड्डा कोर्ट पहुंच कर वकील से मिले। लड़की के परिवार वालों ने कोर्ट परिसर के अंदर ही लड़की को पीट दिया।

पुलिस ने हालात को काबू में किया। लड़की को पुलिस सुरक्षा दी। लड़की ने कोर्ट में कहा कि मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की कोपुलिस प्रशासन के तरफ से सुरक्षा प्रदान किया गया।

मुस्‍कान ने अपने प्रेमी के साथ भागलपुर के पीरपैंती के एक मंदिर में सनातन धर्म को अपनाते हुए हिंदू प्रेमी से शादी की। लड़की ने बताया कि मेरे स्वजन मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

लड़का ने बताया है कि हमारे परिवार वाले भी इस शादी को स्वीकार रहे है। लड़की के परिवार वाले मेरे परिवार वालों को लगातार धमकी दे रहे हैं। मुस्‍कान ने कहा कि वह सनातन हिंदू धर्म अपना कर काफी खुश हैं। अब वह इसी धर्म को मानेंगी। अपने पति के साथ रहेंगी।

राम ने कहा कि हमदोनों काफी दिनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन मुस्कान के स्वजनों ने इसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवा दी थी। मुस्कान वहां खुश नहीं थी। इसलिए फिर से दोनों ने मिलने का फैसला किया। राम कुमार व मुस्कान काफी खुश हैं। दोनों ने कहा कि सनातन संस्‍कृति काफी अद्भुत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading