बिहार। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हनुमान घाट के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो त’स्करों को सात किलो गां’जा के साथ गि’रफ्तार किया। दोनों त’स्कर यूपी के गोरखपुर जिले के निवासी हैं। उनका नाम नीरज शुक्ला व सुमित शुक्ला है।
बता दें कि भगवानपुर थाना की पुलिस शराब की तस्करी के अलावा आ’पराधिक घ’टनाओं को रोकने के लिए लगातार छा’पेमारी अभियान व वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार की रात हनुमान घाट के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान अधौरा की ओर से बाइक सवार दो लोग आ रहे थे। उन्हें पुलिस ने रोक कर तलाशी ली तो सात किलो गां’जा ब’रामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गि’रफ्तार करते हुए उनकी बाइक ज’ब्त कर ली।
बताया जाता है कि दोनों यूपी के खलियारी से गांजा लेकर आ रहे थे। इसकी आपूर्ति वे भगवानपुर थाना क्षेत्र में ही करने वाले थे।हालांकि पुलिस की सक्रियता से वे सफल नहीं हो सके।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब व मादक प’दार्थों की त’स्करी व बिक्री को रो’कने के लिए पुलिस लगाकार सक्रिय है। इसके चलते प्रतिदिन जिले के विभिन्न जगहों से शराब समेत अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी हो रही है।
अभी बीते दिनों मोहनियां नगर से पुलिस ने 14 पुड़िया हे’रोइन के साथ एक त’स्कर को गि’रफ्तार किया। जबकि चैनपुर थाना क्षेत्र के ककरीकुंडी पहाड़ी के बीच अवैध शराब निर्माण करने की भट्ठी को ध्व’स्त किया गया।
कुदरा में कझार घाट के पास बाहा में चोरी चुपके शराब निर्माण करने की सामग्री ब’रामद की गई। पुलिस की स’ख्ती से इन दिनों शराब व मादक पदार्थों की त’स्करी करने वाले पकड़े जा रहे हैं।



