श’राब के न’शे में पत्नी के साथ पहुंच गया थाने, पुलिस भी रह गई दं’ग

भागलपुर: ईशाकचक थाना में गुरुवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने के लिए मिली। एक पियक्कड़ शराब के नशे में धुत होकर शिकायत करने थाना पहुंच गया। वह पुलिस को चिल्ला – चिल्लाकार किसी की शिकायत करने लगा। वहीं जब पुलिस मामले की जानकारी लेने लगी तो वह गाली – गलौच करने लगा।

पुलिस ने आशंका होने पर जब जांच करवाई तो शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उक्त पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पियक्कड़ ईशाकचक थाना क्षेत्र के पासी टोला के रहने वाले विजय चौधरी हैं। जो अपनी दिव्यांग पत्नी के साथ अपने साले के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत करने थाने आया था।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.