देवघर से पूजा कर बुलेट पर आ रहे थे 3 दोस्त, तभी सामने से गलत साइड में आ गया ऑटो, 2 की मौ’त

जमुई. चकाई-देवघर सड़क मार्ग पर ऑटो की टक्कर से बुलेट सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया. हादसे में जिन दो दोस्तों की मौत हुई वो जमुई जिले के गिद्धौर के रहनेवाले थे. इनका नाम 23 वर्षीय मुन्ना कुमार और 24 वर्षीय छोटू कुमार बताया गया है. हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद गिद्धौर में जहां शोक का माहौल है, वहीं परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मृतक मुन्ना कुमार और छोटू कुमार की फाइल तस्वीर. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बुलेट पर सवार होकर तीनों दोस्त पूजा करने देवघर गए थे. पूजा करने के बाद रात में तीनों बुलेट से अपने घर लौट रहे थे. जिस दौरान चकाई थाना इलाके के चरघरा के पास सामने से गलत साइड से आ रही एक ऑटो ने बुलेट में टक्कर मार दी. गलत साइड से आ रही ऑटो की टक्कर से बुलेट अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी, घटना के बाद ऑटो फरार हो गया. ऑटो चालक बुलेट पर सवार लोगो का हाल भी जानना नहीं चाहा.

घटना के बारे में मृतक छोटू के चाचा चंदन सिंह ने बताया कि घटना के बाद घंटों तक तीनों दोस्त सड़क के किनारे पड़े रहे. जब 27 वर्षीय अंशु कुमार को होश आया तब पता चला कि उसका दोस्त मुन्ना और छोटू की मौत हो चुकी है. दो दोस्तों की मौत को देख परेशान अंशु किसी तरह परिवारवालों को सूचना दी. फिर पुलिस की मदद से दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जबकि घायल को सोनो में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.