मुजफ्फरपुर : नीदरलैंड (यूरोप) से मुजफ्फरपुर आ रहे रास वर्ल्ड एवं वर्ल्ड जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के वर्ल्ड बॉडी के चेयरपर्सन ग्रैंडमास्टर कांचो स्टार का रविवार को पटना एयरपोर्ट पर इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयनपर्सन सिहान ई.राहुल श्रीवास्तव, सचिव शिल्पी सोनम के साथ रास वर्ल्ड के सभी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर पहली बार भारत दौरे पर आ रहे है और रास वर्ल्ड के सभी राज्यों व जिलों के ब्रांच का निरीक्षण करेंगे।
साथ ही यह मुजफ्फरपुर में इतिहास का पहला पहल होगा जो कि रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स ने किया है।
मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों को भी अब विदेशी कोच के द्वारा कराटे(मार्शल आर्ट्स) की ट्रेनिंग कराई जाएगी।
साथ ही 2 से 4 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार सह बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
विदेशी कोच से ट्रेनिंग के लिए रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के सभी जिलों के खिलाड़ियों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।




