नॉर्थ प्वॉइंट मोंटेसरी स्कूल में वार्षिकोत्सव खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के धीरनपट्टी स्थित नॉर्थ प्वॉइंट मोंटेसरी स्कूल ग्राउंड में वार्षिकोत्सव खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक एथलेटिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट संदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्या मोनिदिपा मित्रा ने विशेष अतिथि का स्वागत किया और दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस दौरान बच्चों ने गणेश भगवान की सुंदर वंदना के साथ खेल की शुरूआत की।इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग ग्रुप डांस प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्लैट रेस में प्रथम स्थान ऊं नारायण, द्वितीय स्थान मयंक व तृतीय स्थान यशराज ने हासिल किया।

इसी प्रकार रिलेय रेस में ग्रीन हाउस ने पहला,ब्लू हाउस ने दूसरा व येलो हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अलग-अलग खेलों में बच्चों ने बेहतरीन खेल दिखाकर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। वहीं खेल के पश्चात ग्रीन हाउस पहला, ब्लू हाउस दूसरा व रेड हाउस को तीसरा स्थान मिला।

वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन पर अभिभावकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्या मोनिदिपा मित्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं बच्चों द्वारा डांस में दी गई प्रस्तुति का नार्थ प्वाइंट के डांस कोरियोग्राफर मुकेश शेरगिल ने कोरियाग्राफर किया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक, शिक्षक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading