मुजफ्फरपुर में मजदूर की बेरहमी से ह’त्या, किराए के कमरे में मिला श’व

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित चाणक्यपुरी रोड नंबर-6 में शुक्रवार सुबह एक मजदूर का शव किराए के कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीनापुर के राघोपुर निवासी करीब 35 वर्षीय उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्र पिछले करीब ढाई महीने से पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसकी पत्नी और दोनों बच्चे मौके पर नहीं मिले।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति दूध देने के लिए कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा धक्का देने पर खुल गया, जिसके बाद कमरे में उपेंद्र का शव पड़ा मिला। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर अहियापुर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की दोनों आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.