मुजफ्फरपुर : तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि०, तिमुल मुजफ्फरपुर के प्रागंण में हर वर्ष की भांति परंपरागत तौर से श्री विश्वकर्मा जी की पूजा की गई । जिसमें संघ के कार्यकर्ता,पदाधिकारी , कर्मचारीगण अपने दोस्तों एवं परिजनों के साथ भाग लिए। पूजा के अवसर पर संघ के माननीय अध्यक्ष महोदया सुशीला देवी,



निदेशक मंडल के सदस्य श्यामनन्दन राय, नन्द किशोर यादव, सीताराम राय, देवनंदन साह, मुकेश कुमार राम अर्चना कुमारी तथा प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने श्री विश्वकर्मा पूजा के शुभअवसर पर अपने कार्यकर्ताओं सहित सभी समिति के किसान भाईयों, अध्यक्ष, सचिव, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता तथा रिटेलर, डिस्टीब्यूटर्स एवं अन्य जुड़े लोगों को शुभकामनायें व्यक्त की।


पूजा के अवसर पर मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए प्रबंध निदेशक महोदय ने जानकारी दिया कि विभिन्न प्रतियोगी ब्राण्डों के प्रतिस्पर्धा के बावजूद उपभोक्ताओं द्वारा पहली पंसद के रुप में सुधा का दूध दही एवं प्रोडक्ट चयन करने पर आभार व्यक्त कराते हुए भविष्य में उपभोक्ताओं के हर अपेक्षाओं पर खड़ा होने की प्रतिवद्धता दुहरायी।


उन्होंने कहा कि सुधा का दूध एवं प्रोडक्ट हमारे क्षेत्र के ही दुग्ध उत्पादको द्वारा उत्पादित दूध से बना है जिसका लाभ सीधे हमारे कार्यक्षेत्र के जिले के दूध उत्पादकों को मिलता है जो उनके आजीविका का एक साधन है।


आगत अतिथियों का स्वागत डा० एस०बी० हजारीका, सहायक महाप्रबंधक अमरनाथ, प्रबंधक, सुनील कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार सिंह, जैलेन्द्र कुमार,


अजय कुमार, बिकु, विवेक कुमार झा, सुबोध कुमार, संजय कुमार, विजय चौधरी, राजीव कुमार, शिवशंकर प्रसाद, सिंह, सुदामा कुमार पंडित, अनमोल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ किया।

