समस्तीपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए बेगूसराय के युवक की ह’त्या

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन गांव में रविवार रात शादी समारोह में सम्मिलित होने आए युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर भी जख्म के निशान मिले है। युवक का शव घर के पीछे मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव निवासी शंकर महतो के पुत्र मिथुन महतो के रूप में हुई।

Rohini murder-suicide: Man strangled his mother with chain before killing self | Latest News Delhi - Hindustan Timesप्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

बताया जाता है कि युवक अपने साला के साला के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होने पहुंचा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का रिश्ते में ही एक महिला से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। रात्रि में महिला के साथ उसे देखने की चर्चा जोरों पर है। इसके बाद मृतक वहां से निकल गया था। घटना की सूचना पर विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना के बाद निमंत्रण नहीं देने की चल रही चर्चा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात्रि साखमोहन गांव के संजीव महतो की पुत्री की शादी थी। इसमें बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावड़ा गांव से मिथुन महतो सम्मिलित होने पहुंचा था। वहीं यह भी चर्चा है कि मृतक को शादी समारोह में निमंत्रण भी नहीं दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading