शादी मंडप से भागी लड़की, प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया बड़ा खेल….

भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में एक गजब प्‍यार का मामला सामने आया है। बाईपास टीओपी थाना क्षेत्र के जोड़ली गांव निवासी प्रकाश मंडल की पुत्री काजल कुमारी और मुनीलाल मंडल के पुत्र गुडडू कुमार को प्‍यार था। दोनों ने पहले टीओपी परिसर में उसके बाद जोड़ली श‍िव मंदिर में शादी रचा ली। शादी समारोह में लड़के के स्वजनों तो आए थे लेकिन सूचना के बाद भी लड़की के स्‍वजन यहां नहीं आए। इस शादी समारोह के साक्षी मुख्य सड़क पर जाने वाले राहगिर और थाना में मौजूद पुलिसकर्मी बने।

jagranकाजल व गुड्डू का प्‍यार

काजल को गुड्डू से प्‍यार था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसकी जानकारी काजल के स्‍वजन को लगी। काजल के माता पिता ने अपनी बेटी को खूब समझाया, पर वह नहीं मानी। इसके बाद चुपचाप लड़की के स्‍वजनों ने काजल की शादी कहीं और तय कर दी और घर में इसकी तैयारी होने लगी। जब काजल ने पूछा कि किसकी शादी की तैयारी चल रही है, किसका मंडप बन रहा है तो घर वालों ने कुछ भी नहीं बताया। इस बीच टेंट लगाया जाने लगा। मेहमान भी आने लगे थे। शादी मंडप तैयार किया जा रहा था। लड़की को मालूम नहीं थी कि शादी उसी की होनी है। जब उसे पता चला कि यह शादी समारोह की तैयारी उसी के लिए है तो युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

थाना व शिव मंंद‍िर में की शादी

जोड़ली गांव से काजल भाग गई। अपने प्रेमी से मिले। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को घर जाने को कहा। दोनों के स्‍वजनों को इसकी सूचना दी। काजल ने कहा वे यहां से नहीं जाएगी। अपने प्रेमी गुड्डू के साथ ही रहेगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के स्‍वजनों ने थाना बुलाया। लड़का के स्‍वजन आ गए। थाना परिसर में ही दोनों की शादी कर दी गई। इसके बाद दोनों के जोड़ली शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव के सामने भी शादी की। काजल ने बताया कि वह गुड्डू से पिछले पांच वर्ष से प्रेम करती है। लेकिन उनके स्वजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसलिए काजल की शादी कहीं और कराई जा रही थी।

गुड्डू के घर गई काजल

शादी के काजल गुड्डू के घर चली गई। गुड्डू के स्‍वजन शादी समरोह में मौजूद थे। हालांकि काजल के स्‍वजन इस शादी से काफी गुस्‍से में हैं। शादी के बाद से काजल व गुड्डू काफी खुश है। ससुराल के काजल का खूब स्‍वागत किया। वहां के सभी लोग खुश हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading