जगदानंद सिंह को अपनी गाड़ी में लेकर आरजेडी कार्यालय पहुंचे तेजस्वी, 2 महीने बाद दूर हुई नाराजगी

पटना. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी से नाराजगी के कारण पिछले दो महीने से आरजेडी कार्यालय नहीं आ रहे थे. लेकिन, मंगलवार को आरजेडी पार्टी ऑफिस की तस्वीर उस समय-समय बदली-बदली नजर आई, जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खुद अपनी गाड़ी में जगदानंद सिंह को बिठाकर पार्टी कार्यालय पहुंचे. पार्टी ऑफिस में चल रही सुनवाई कार्यक्रम के दौरान जब तमाम कार्यकर्ता और फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री के सामने पहुंचे थे, उसी दौरान तेजस्वी यादव जगदानंद सिंह को लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे.

तेजस्वी यादव 2 महीने बाद जगदानंद सिंह को लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे.बता दें, जगदानंद सिंह 2 अक्टूबर को पिछली बार राजद कार्यालय आये थे. उसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय आना बंद कर दिया था. पार्टी से नाराजगी के कारण जगदानंद सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भी दिल्ली नहीं गए थे. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की बात हुई, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने अपने किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने से पहले जगदानंद सिंह को दिल्ली बुलाकर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने की बात कही.

पुराने अंदाज में दिखे जगदानंद सिंह  

ऐसे में आज जब जगदानंद सिंह कार्यालय पहुंचे तो अपने ही मिजाज में दिखे. कार्यालय में जुटी भीड़ को हटाते हुए लोगों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी और पार्टी का काम करना शुरू किया. वहीं दो महीनों के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पार्टी कार्यालय लेकर पहुंचे तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों को जबाब देते हुए कहा कि जगदा बाबू को अभी तक आप लोगों ने पहचाना ही नहीं है. जगदाबाबू की कोई नाराजगी नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि जगदबाबू को आपसे बेहतर मैं जानता हूं. आज पार्टी कार्यालय में पहुंचकर कुढ़नी में होने वाले उपचुनाव में गठबंधन की जीत के लिए मिलकर रणनीति पर चर्चा हुई.

बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे से चल रहे थे नाराज
दरअसल कुछ समय पहले ही जगदानंद सिंह बेटे कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लगातार बयानबाजी के बाद मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था. जगदानंद सिंह ने इस्तीफे पर कुर्बानी देने की बात कही थी. जगदानंद सिंह की नाराजगी तब और बढ़ गई थी जब 2023 में ही नीतीश कुमार को गद्दी छोड़कर तेजस्वी को सौप देने की बात कहने के बाद ऐसे बयान देने पर रोक लगा दिया गया था. पार्टी के तरफ से बताया गया था कि गठबंधन के मुद्दे पर सिर्फ तेजस्वी यादव ही बयान देंगे.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading