बिहारः बेगूसराय में फर्नीचर कारोबारी की ह’त्या, बांध के पास फें’का श’व

बेगूसराय. बिहार के  बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जहां लूटपाट करने के दौरान एक स्टील फर्नीचर दुकान के व्यावसाई की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बांध किनारे फेंक दिया. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पड़ताल कर रही है.

Thumbnail imageजानकारी के अनुसार, घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा बांध के समीप की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने व्यावसाई दिलीप शर्मा को पहले घेर लिया, फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. जब लूटपाट का विरोध दिलीप शर्मा ने किया तो अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बांध किनारे फेंक दिया. व्यवसाई की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल के रहने वाले दिलीप शर्मा के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि दिलीप शर्मा मंगलवार देर शाम अपनी दुकान से मोटरसाइकिल से सवार होकर में आर्डर लेने के लिए तेघड़ा गए थे. तेघड़ा से ऑर्डर लेकर कर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने गौड़ा बांध पर इस घटना को अंजाम दिया है. परिजनों ने बताया कि दुकान पर दो लड़के आए और दोनों लड़के उन्हें बुलाकर ले गए थे. दिलीप शर्मा पकठौल चौक पर ही भवानी एलुमिनियम फर्नीचर हाउस के नाम से दुकान चलाते हैं. दिलीप शर्मा से अपराधियों ने मोटरसाइकिल और मोबाइल और रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है.

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाने पुलिस को दी. मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने दिलीप शर्मा को पीट-पीट कर हत्या की है या गोली मारी गई है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading