महिला पर चो’री का आ’रोप लगा उसी की साड़ी से पेड़ से बां’धा, स’रेआम पि’टाई से हं’गामा

सीवान.सदर अस्पताल परिसर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि सदर अस्पताल में लोगों ने एक महिला को मोबाइल चोरी करने के आरोप में कुछ लोगों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा. इस घटना के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं, स्थानीय पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि, इस मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है.आरोपी महिला को उसी की साड़ी से बांध कर लोगों ने पीटा (News18Hindi)मिली जानकारी के मुताबिक, सीवान के सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला ने एक अन्य महिला पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया. घटना नगर थाना क्षेत्र सदर अस्पताल परिसर की है. बताया जा रहा है कि महिला किरण देवी अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंची थी, इसी दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया. इस घटना के बाद महिला ने एक महिला को पकड़ लिया और उसे मोबाइल चोर बताते हुए उस महिला की पिटाई शुरू कर दी.

इसके बाद लोगों ने अस्पताल परिसर के एक पेड़ में आरोपी महिला को उसी की साड़ी से बांध दिया और फिर उस महिला की लोगों ने जमकर पिटाई की. हालांकि, आरोपी महिला बार-बार कह रही थी कि मैंने कोई मोबाइल नहीं चुराई है. आरोपी महिला अपनी पहचान छपरा जिले के रहने वाली पूजा देवी के नाम हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading