गांवों में भी लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर, सीएम ऊर्जा की योजनाओं का देंगे सौगात

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद बिजली आपूर्ति का लाभ लेने के लिए गांव वालों को भी बिल जमा करने की बजाय पहले ही अपने मीटर को रिचार्ज करना होगा।

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को यानी आज ऊर्जा क्षेत्र की 15 हजार 871.24 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना भी शामिल है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2635.30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, 5930.89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 7305.05 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

इसके अलावा ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का शुभारंभ भी करेंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपस्थित रहेंगे।

ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव एवं बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस इस क्षेत्र की की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक प्रभाकर अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टालेशन कार्य का शुभारंभ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।

योजना की कुल लागत 3666.67 करोड़ रुपये है। इसके अलावा ब्रेडा की 1579.37 करोड़ की लागत से ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट योजना और सरकारी भवनों पर ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। 11.55 करोड़ की लागत से बने ग्रिड कनेक्टेड फ्लोटिंग पावर प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading