क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में ग्राहकों को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की दी गई जानकारी

मुजफ्फरपुर : शहर के तिलक मैदान रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ई-विजया शाखा में सम्मानित ग्राहकों के साथ एक ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक तवरेज हैदर उपस्थित रहे। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्य शाखा प्रबंधक विश्वास कुमार ठाकुर ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक तवरेज हैदर ने बैंक में उपलब्ध सुविधाओं पर ग्राहकों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि आज बैंक ऑफ बड़ौदा सार्वजनिक बैंकों में अपनी विभिन्न योजनाओं को आकर्षक ब्याज दर पर उपलब्ध करवाती है।

साथ ही भारत का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय बैंक के नाम से जाना जाता है। एसएमई प्रभारी के.एस.सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए ऋण सुविधाओं पर ध्यान आकृष्ट किया।

साथ ही एसएमएस प्रभारी जिशान हैदर ने रिटेल लोन पर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। वरिष्ठ स्टाफ उपेंद्र कुमार ने अपने पुराने ग्राहक संबंधों को याद किया एवं पुराने ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।

बैंक में चलने वाले विभिन्न योजनाओं की जानकारी पियूष व पुष्पेश ने दिया। सभा का संचालन संयुक्त प्रबंधक नितिन भारती ने किया। उन्होंने शाखा द्वारा मिलने वाली सारी सुविधाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर करीब 50 सम्मानित ग्राहक के अतिरिक्त सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading